कादीपुर बार एसोसिएशन का शपथग्रहण समारोह तहसील परिसर में आयोजित
उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति चन्द्रधारी सिंह की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय प्रयागराज की खण्डपीठ लखनऊ व सुलतानपुर के प्रशासनिक न्यायमूर्ति आलोक माथुर की उपस्थिति में आयोजित किया गया। बार एसोसिएशन कादीपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय सचिव विकास सिंह के साथ पूर्व अध्यक्ष बद्री प्रसाद सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि सुलतानपुर जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार, जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह पुलिस अधीक्षक चारू निगम,बार कौंसिल यूपी के पूर्व चेयरमैन प्रशान्त सिंह अटल,बार कौंसिल सदस्य देवेन्द्र मिश्र नगरहा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि सुलतानपुर के प्रशासनिक न्यायमूर्ति आलोक माथुर ने कहा कि
मैं पहली बार किसी तहसील के बार एसोसिएशन शपथग्रहण समारोह में आया हूं। कादीपुर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने आज शपथग्रहण किया है अब हमसब मिलकर वादकारियों के हितों की रक्षा में अपनी भूमिका का सम्यक निर्वहन करें।हमारा आपका अस्तित्व आमजन से ही है। यहां की जो भी समस्या है उसे आप जनपद न्यायाधीश के माध्यम से हमतक पहुचांये हम आपका पूरा सहयोग मिलेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति चन्द्रधारी सिंह भावुक होते हुए कहा कि ये मेरी जन्मभूमि है आज यहां मेरी इस तहसील में मेरे पिता जी के चित्र का अनावरण कार्यक्रम आयोजित कर मेरी यादों को आप सबने ताजा कर दिया।आप अपनी मर्यादा और अपनी सीमाओं के भीतर रहकर अपनी प्रैक्टिस इमानदारी से करें कहीं भी कोई दिक्कत नहीं आयेगी।आप जबभी अपनी लाइन से हटेंगे तो संकटों का सामना करना पड़ सकता है।आपसब को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रवण मिश्र, पूर्व प्रचार्य डॉ इन्दुशेखर उपाध्याय,अरुण कुमार सिंह,उपजिलाधिकारी मंजुल मयंक, पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम,तहसीलदार उमेश यादव , नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, अधिवक्ता रनबहादुर सिंह,विजय शंकर पाण्डेय,विजय बहादुर सिंह, जगन्नाथ तिवारी,दयाराम पाण्डेय, विनोद श्रीवास्तव,संजय कुमार सिंह एडवोकेट, करुणेश पाठक सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)