कांग्रेस पार्षद सचिन धुरिया सहित कइयों ने थामा भाजपा का दामन

Friday, August 4, 2023 - 20:16
Updated: 3 years ago
0
कांग्रेस पार्षद सचिन धुरिया सहित कइयों ने थामा भाजपा का दामन

गुना।Rni-भाजपा में विश्वास जताते हुए कांग्रेस के बैनर तले वार्ड 34 के पार्षद सचिन धुरिया ने शुक्रवार को सैकड़ों समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिनको भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपाल आर्चाय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने भाजपा का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई और भाजपा की रीति नीति से प्रभावित हुए   कांग्रेस पार्षद धुरिया को भाजपा जिला अध्यक्ष  सिकरवार ने भाजपा परिवार में सम्मिलित होने पर स्वागत करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी।
इस मौके गुना विधायक गोपीलाल जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, मीडिया प्रभारी विकास जैन,जिला मंत्री गोविंद गुर्जर, कार्यालय मंत्री सुरेंद्र जीत सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, रमेश मालवीय, चंचल सोनी, मंडल महामंत्री रामकुमार शर्मा,  ब्रजनारायण शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पार्षद धुरिया के साथ टिंकू चौहान, विकास गौर, तरुण नहारिया, परमार आदिवासी, प्रसांत चौहान, आदर्श चौहान, हर्ष वर्धन सोमवंशी, वीरेंद्र पंत, राजकुमार शाहू, विशाल चिंदारिया, कैलाश आदिवासी, अभिषेक जाटव, सुशीला बाल्मीक, शारदा शहरिया, कपूरी बाई सहरिया, बारेलाल आदिवासी , हरिराम आदिवासी सहित सैकड़ों की संख्या में वार्ड 34 के नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User