जनसुनवाई के दौरान प्राप्‍त शिकायत पर की गयी प्रभावी कार्यवाही

Friday, August 4, 2023 - 20:16
Updated: 3 years ago
0
जनसुनवाई के दौरान प्राप्‍त शिकायत पर की गयी प्रभावी कार्यवाही

गुना Rni-जनसुनवाई के दौरान पत्रकार कालोनी निवासियों द्वारा सार्वजनिक रास्ते को बंद करने के संबंध में आवेदन द्वारा दिया गया था, जिसके विरूद्ध राजस्‍व अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करते हुए निजी भूमिस्‍वामी से कालोनीवासियों को रास्‍ता दिलाये जाने की कार्यवाही की गयी है। 
तहसीलदार गुना नगर  गौरीशंकर बैरवा ने बताया कि जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान कालोनीवासियों द्वारा आवेदन के माध्‍यम से बताया गया कि पत्रकार कालोनी गुना भूखण्‍ड स्थित है। भूखण्‍ड पर जाने के लिए 30 फिट चौड़ी रोड बजरंगगढ बायपास से है, जिस पर सभी कालोनीवासी आगमन करते हैं। 
दिनांक 28 जुलाई 2023 को विजय तिवारी द्वारा कालोनी में जाने वाले रास्‍ते पर स्‍वयं का भूखण्‍ड बताते हुए बलपूर्वक खम्‍बे खडे़ कर रास्‍ता अवरूद्ध कर दिया गया। जिसकी विधिवत शिकायत जिला स्‍तरीय जनसुनवाई में कालोनीवासियों द्वारा की गयी। 
जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए निजी भूमिस्वामी से कॉलोनीवासियों को 24 फिट का रास्ता दिलवाया गया। उक्‍त कार्यवाही तहसीलादर गुना नगर गौरीशंकर बैरवा, शुभम जैन तहसीदार व्रत क्षावनी केंट,राजस्व निरीक्षक कैलाशनारायण साहू, पटवारी शिवशंकर ओझा द्वारा की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User