कांग्रेस केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा: तीसरे दिन शिवपुरी से आगे हुई रवाना, सेवादल का झंडा फहराकर बढ़े आगे

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा गढ़वाल के अलग-अलग क्षेत्रों से होकर केदारनाथ में समाप्त होगी। 

Friday, July 26, 2024 - 11:23
0
कांग्रेस केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा: तीसरे दिन शिवपुरी से आगे हुई रवाना, सेवादल का झंडा फहराकर बढ़े आगे

देहरादून (आरएनआई) कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा शुक्रवार को तीसरे दिन शिवपुरी से आगे रवाना हुई। यात्रा आज देवप्रयाग पहुंचेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने सेवादल का झंडा फहराकर आगे की पदयात्रा शुरू की।

केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा बचाओ पद यात्रा चौदह बीघा स्थित कबीर चौरा आश्रम से शिवपुरी के लिए रवाना हुई। यात्रा के रवाना होने से पहले श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिवपुरी जाते वक्त रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल लोगाें पर फूल बरसाकर स्वागत किया।

कबीर चौरा आश्रम में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा बचाओ पद यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता जुट रहे हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में कृष्णामाई गुफा का नाम बदलकर मोदी गुफा कर दिया गया। अब जीएमवीएन ने इसका किराया 1500 रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया है।

माहरा ने कहा कि जिन लोगों ने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का नियम तोड़ा उन्हें किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया। कहा, पंच बदरी, पंच केदार के अलावा छठवां केदार नहीं हो सकता। यह देश की परंपराओं के साथ खिलवाड़ है। कहा कि केदारनाथ धाम ट्रस्ट दिल्ली की ओर से जो क्यूआर कोड दान के लिए जारी किया गया है, देहरादून में 11 रुपये उन्होंने भी डाले।

कहा कि अभी तक उस क्यूआर कोड को बंद नहीं किया गया है। केदारनाथ धाम ट्रस्ट दिल्ली में कौन-कौन से लोग ट्रस्टी हैं उनके बारे में पता किया जा रहा है। इस पैदल यात्रा का समापन भैरों बाबा के मंदिर में किया जाएगा। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User