कांग्रेस का आरोप: देश में अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ा रही सरकार
नई दिल्ली (आरएनआई) कांग्रेस ने केंद्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि देश में अमीर और गरीब के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है। पार्टी के महासचिव व संचार प्रभारी जयराम रमेश ने मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए दावा किया कि भारत अब अरबपतियों का नया केंद्र बनता जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, केवल 1,687 लोगों के पास देश की आधी संपत्ति है। रमेश ने कहा, "मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण धन कुछ खास लोगों के हाथों में केंद्रित हो गया है। इससे व्यापक आर्थिक असमानता और सामाजिक असुरक्षा बढ़ रही है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता और उद्योगपति मित्रों के गठजोड़ के कारण एमएसएमई क्षेत्र पर दबाव बढ़ा है, आम लोगों के लिए कमाई के अवसर घट रहे हैं, और शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में निवेश लगातार घट रहा है।
रमेश ने चेतावनी दी कि आर्थिक शक्ति मुट्ठी भर लोगों के हाथों में केंद्रित होने से लोकतंत्र प्रभावित होता है। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, 1,687 अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये है, जो देश के GDP का लगभग आधा है। इसके साथ ही, भारत में पिछले दो वर्षों से हर हफ्ते एक नया अरबपति बन रहा है।
कांग्रेस का कहना है कि इस असमानता का परिणाम यह होगा कि लाखों लोग धीरे-धीरे लोकतंत्र और विकास की प्रक्रिया से बाहर होते जा रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



