मथुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर हमले का एक और शूटर गिरफ्तार
छाता (मथुरा) (आरएनआई) भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर फायरिंग करने वाले एक और शूटर को पुलिस ने अकबरपुर गांव में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की दोनों टांगों में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा ने बताया कि लोकेश पंडित गिरोह के एक सदस्य के हाईवे स्थित अकबरपुर गांव में पहुंचने की सूचना मिली थी। इस पर एसओजी व कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की। अकबरपुर थीम पार्क के पास बदमाश ने खुद को घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसकी दोनों टांगों में गोली लगी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने अपना नाम विष्णु निवासी सुनरख थाना जैंत बताया। आरोपी से चोरी की बाइक और असलहा व कारतूस बरामद किए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



