कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश, विभिन्‍न विभागों से संबंधित 308 आवेदन हुए प्राप्‍त

अनुभाग स्‍तर पर भी जनसुनवाई का किया गया आयोजन। 

Tuesday, June 25, 2024 - 20:36
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश, विभिन्‍न विभागों से संबंधित 308 आवेदन हुए प्राप्‍त

गुना (आरएनआई) जिला कलेक्‍ट्रेट के जनुसनवाई कक्ष में आज कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा जिला स्‍तरीय जनसुनवाई का आयोजन कर आमजनों की समस्‍याओं का निराकरण किया गया।

 इस दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. संजीव खेमरिया, संयुक्‍त कलेक्‍टर महेश बमन्‍हा, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी विशाल सिंह सहित विभिन्‍न जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

आवेदक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकते हैं अनुभाग स्तर पर

कलेक्‍टर द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अनुभाग स्‍तर पर जनसुनवाई को प्रभावी बनाया जावे। 

इसी क्रम में जिले में सभी अनुभाग स्‍तर पर भी जनसुनवाई का आयोजन सतत जारी है, जिसमें संबंधित अनुविभागीय अधिकारी द्वारा विकास खण्‍ड स्‍तरीय अमले के साथ बैठकर आवेदकों से प्राप्‍त आवेदन/ शिकायत से संबंधित जनसुनवाई की गई, आवेदक अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन अनुभाग स्‍तर पर भी दे सकते हैं। 


आज जिला स्‍तर पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान राजस्‍व विभाग, बैंक, सहकारिता, वन, स्‍वास्‍थ्‍य, नगर पालिका, ग्रामीण विकास विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य सहित विभिन्‍न विभागों से संबंधित 308 आवेदन प्राप्‍त हुए, जिन पर कलेक्‍टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये गये।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User