कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में उद्यानिकी विभाग द्वारा पॉलीहाउस आधारित उन्नत गुलाब खेती को बढ़ावा देने बैठक आयोजित

Thursday, April 24, 2025 - 22:27
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में उद्यानिकी विभाग द्वारा पॉलीहाउस आधारित उन्नत गुलाब खेती को बढ़ावा देने बैठक आयोजित
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यानिकी विभाग द्वारा पॉलीहाउस आधारित उन्नत गुलाब खेती को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक दुबे, उपसंचालक उद्यानिकी के.पी.एस. किरार, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के उपसंचालक अनिल तोमर, उपसंचालक कृषि ए॰के॰ उपाध्याय तथा जयपुर के प्रमुख गुलाब खरीदार राहुल सैनी के साथ उद्यानिकी विभाग के अधिकारीगण एवं करीब 50 पॉलीहाउस में गुलाब उगाने वाले एवं निर्माण हेतु इच्छुक कृषक बंधु उपस्थित रहे।
बैठक में उपसंचालक उद्यानिकी श्री के.पी.एस. किरार ने पॉलीहाउस व  शेडनेट हाउस के स्तरीय निर्माण, उन्नत सिंचाई–फर्टिगेशन प्रणाली, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा सरकारी अनुदान घटकों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक के दौरान कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग द्वारा पॉलीहाउस में गुलाब की खेती को बढ़ावा देने हेतु किए गए समग्र प्रयासों की सराहना की और इसे गुना को ‘गुलाबों का नगर’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
बैठक में किसान बंधुओं द्वारा ऋण स्वीकृति एवं सब्सिडी में आ रही  विलंब समस्याओं को रेखांकित किए जाने पर कलेक्टर श्री कन्‍याल ने निर्देश दिए कि आगामी जनसुनवाई में सभी बैंक अधिकारियों को आमंत्रित कर एक ही दिन में ऋण अनुमोदन एवं सब्सिडी निर्गमन सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों को वित्तीय सहायता समय पर मिल सके और पॉलीहाउस निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।
जयपुर के गुलाब व्यापारी श्री राहुल सैनी ने गुना के गुलाब की पैटल साइज, बड साइज, स्टेम की ऊँचाई एवं सात दिनों तक स्थिर शेल्फ-लाइफ जैसी विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए गुना के गुलाब को देशभर में नए मानदंड स्थापित करने वाला उत्पाद बताया। 
बैठक में कलेक्टर श्री कन्‍याल ने स्थानीय कृषकों के तकनीकी कौशलवर्धन हेतु तलेगांव (पुणे, महाराष्ट्र) में चार-दिवसीय अध्ययन एवं प्रशिक्षण भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए, ताकि उन्नत कृषि पद्धतियों का सीधा लाभ किसानों को मिल सके। 
राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के उप संचालक अनिल तोमर ने पॉलीहाउस में गुलाब की खेती के विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी। उप संचालक कृषि श्री ए.के. उपाध्याय ने किसान भाइयों से नरवाई नही जलाने की अपील की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User