कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शासकीय पीजी कॉलेज पहुँचकर मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना स्‍थल का निरीक्षण किया

गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदान दलों के लिए आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं की जाएं 

Monday, March 18, 2024 - 19:17
Updated: 3 years ago
0
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शासकीय पीजी कॉलेज पहुँचकर मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना स्‍थल का निरीक्षण किया
गुना (आरएनआई) लोकसभा निर्वाचन के लिये जिले में शासकीय स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय गुना से मतदान सामग्री का वितरण होगा, साथ ही यहीं पर ईव्‍हीएम के स्ट्राँग रूम बनाए जायेंगे और मतगणना भी होगी। कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिन्‍हा के साथ आज पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी तथा मतगणना स्‍थल के विषय में संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदान दलों के लिए आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्ट्राँग रूम से मतगणना कक्ष तक ईव्‍हीएम ले जाने के लिये विधानसभा क्षेत्रवार सुरक्षित कोरीडोर तैयार करने और इस काम के लिये तैनात किए जा रहे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिलाया जाए। 
कलेक्‍टर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि ईव्‍हीएम लाने ले जाने हेतु गेट की चौड़ाई बढ़ायी जाये। ईई पीडब्‍लयूडी को निर्देशित किया कि मतदान सामग्री, वितरण एवं वापसी तथा मतगणना के प्‍लान अनुसार नक्‍शे तैयार किये जावें। विभिन्‍न विधानसभाओं में साइनएज लगाये जाएं। परिवहन व्‍यवस्‍था की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं वापसी स्‍थल से आने-जाने में असुविधा न हो, इस प्रकार रूट चार्ट तैयार किये जायें।
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04-गुना अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन खण्ड 28-बमोरी, 29-गुना (अ.जा.) एवं संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 20-राजगढ़ अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन खण्ड 30-चांचौड़ा एवं 31-राघौगढ़ के लिए मतदान सामग्री वितरण स्‍थल पृथक-पृथक चयनित करने की कार्य योजना भी बनायी जावे। 
निरीक्षण के दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, एसडीएम गुना  रवि मालवीय, प्राचार्य शासकीय स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय  बी.के.तिवारी, एसडीओ पीडब्‍लयूडी महेश कुमार गुप्‍ता, अधीक्षण यंत्री एमपीईबी पीआर पाराशर, तहसीलदार नगरीय  जी.एस. बैरवा  सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User