गुना: टीआईटी कॉपम्लेक्स ऑफिस में स्थित शहरी आजीविका मिशन दफ्तर पर सुबह से महिलाओं का जमावड़ा, विश्वकर्मा कौशल योजना के फार्म जमा करने पहुंची महिलाएं

कांग्रेस नेता बोले आचार संहिता का उल्लंघन

Monday, March 18, 2024 - 19:15
Updated: 3 years ago
0
गुना: टीआईटी कॉपम्लेक्स ऑफिस में स्थित शहरी आजीविका मिशन दफ्तर पर सुबह से महिलाओं का जमावड़ा, विश्वकर्मा कौशल योजना के फार्म जमा करने पहुंची महिलाएं

गुना (आरएनआई) नपा नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ ने भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार में जनता को लाभ की योजना के बहाने विश्वकर्मा कौशल योजना के तहत योजना के लाभ और प्रशिक्षण जैसी अपवाह सुनते ही जिसमे तीन लाख रुपए केंद्र शासन की और दिए जाएंगे ऐसी खबर सुनते ही आज महिलाएं गुना टी आई टी स्थित शहरी आजीविका मिशन दफ्तर पर सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं का जमावड़ा फॉर्म जमा करने पहुंचा कांग्रेस नेता शेखर वशिष्ठ दोपहर तीन बजे टी आई टी कॉम्प्लेक्स पहुंचें वहां बड़ी संख्या में  महिलाओं की उपस्थित देखकर महिलाओं से चर्चा की तो जानकारी मिली की दोपहर 12, बजे तक शहरी आजीविका मिशन दफ्तर में योजना के फार्म जमा किए गए ज्यादा संख्या महिलाओं की होने पर दफ्तर बंद कर दिया गया कांग्रेस नेता ने कहा  आचार संहिता चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद शासन की लाभकारी योजना चुनाव आचार संहिता जब तक नहीं है जाती तब तक जनता के बीच लाभ की बात भी नही की जा सकती ऐसा चुनाव आयोग का सख्त निर्देश है नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नवागत कलेक्टर के नही होने पर एडिशनल कलेक्टर को लेखी पत्र देकर है मांग की है की मामले की जांच कराई जाय की आचार संहिता के जारी रहते शहरी आविजिका मिशन के दफ्तर में फॉर्म जमा केसे किए गए एव जनसंपर्क विभाग कार्यालय से यह अखबारों में खबर प्रकाशित की जावे की चुनाव आचार संहिता के चलते किसी भी प्रकार के योजनाओं के फार्म जमा नही किए जा रहे, ताकि महिलाएं बिना वजह दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी से बच सकें इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष के साथ कांग्रेस नेता पर्वत सिंह राणा भी उपस्थित रहें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User