कलेक्टर को राज्‍यपाल द्वारा सशस्‍त्र सेना झण्‍डा की राशि लक्ष्‍य से अधिक एकत्रित करने पर प्रदान किया गया प्रशंसा पत्र

Monday, March 18, 2024 - 19:20
Updated: 3 years ago
0
कलेक्टर को राज्‍यपाल द्वारा सशस्‍त्र सेना झण्‍डा की राशि लक्ष्‍य से अधिक एकत्रित करने पर प्रदान किया गया प्रशंसा पत्र

गुना (आरएनआई) सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस 2022-23 में निर्धारित लक्ष्‍य राशि रूपये 5 लाख 45 हजार से अधिक 5 लाख 50 हजार रूपये राशि एकत्रित करने के लिए राज्‍यपाल द्वारा कलेक्‍टर गुना को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा प्रशंसा पत्र प्राप्‍त किया।

सशस्‍त्र सेना झंडा दिवस प्रत्‍येक वर्ष 07 दिसंबर को मनाया जाता है। जिला सैनिक कल्‍याण अधिकारी ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और आश्रितों की आर्थिक सहायता हेतु पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुना जिले ने लक्ष्‍य से अधिक राशि संग्रहित की है। प्रशंसा स्‍वरूप राज्‍यपाल ने गुना जिले को ट्राफी और प्रशंसा पत्र प्रदान किए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User