कलेक्टर ने दिखाई मानवीयता, सीएमओ ने की महिला की आर्थिक मदद

Mar 12, 2024 - 19:24
Mar 12, 2024 - 19:29
 0  4.5k
कलेक्टर ने दिखाई मानवीयता, सीएमओ ने की महिला की आर्थिक मदद

गुना (आरएनआई) आज मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर कुंभराज से पर्वत सिंह कुशवाहा और उनकी पत्नी रवीना कुशवाहा पहुंचे थे। उनके साथ एक बैग भी था जो सुनवाई कक्ष से बाहर रखा था। जब जनसुनवाई के बाद बाहर पहुंची और बैग उठाया तो उसे शक हुआ। बैग को चेक करने पर उसे पता चला कि बैग में रखे उसके लगभग 1300 रुपए किसी ने निकाल लिए हैं। यह देखते ही कमजोर परिस्थिति की महिला रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची और अप बीती सुनाई। इसपर कलेक्टर अमनबीर सिंह वेंस्य ने मानवीयता बरतते हुए जनसुनवाई में मौजूद सीएमओ तेज सिंह यादव को महिला की मदद के लिए कहा। सीएमओ ने कलेक्टर के निर्देश पर अपनी जेब में मौजूद सभी रुपए तत्काल ही महिला को सौंप दिए। इस दौरान उनके साथ शहर तहसीलदार गोरी शंकर बैरवा भी मौजूद थे। जनसुनवाई में मौजूद अन्य लोगो ने कलेक्टर की मानवीयता की सराहना और तेजसिंह को धन्यवाद बोला।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0