कलेक्टर ने दशहरा मैदान पर रावण दहन स्थल का आयोजन के पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

Oct 10, 2024 - 20:58
Oct 10, 2024 - 21:00
 0  864
कलेक्टर ने दशहरा मैदान पर रावण दहन स्थल का आयोजन के पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने विजया दशमीं के अवसर पर रावण दहन स्थल की पूर्व तैयारियों के संबंध में गोपालपुरा स्थित दशहरा मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक स‍ंजीव कुमार सिंन्‍हा, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमती शिवानी पाण्डे, तहसीलदार जीएस बैरवा और मुख्य नगरपालिका अधिकारी तेजसिंह यादव सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मैदान की साफ-सफाई, समतलीकरण, विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, एंबुलेंस और यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक तैयारी के बारे में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके अलावा, पुलिस कंट्रोल रूम के साइड से 30 फीट का वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है। मार्ग पर मुरम और ग्रेडर द्वारा सुधार कर लोगों के आने-जाने के लिए तैयार किया गया है। दशहरा मैदान पर जेसीबी से साफ-सफाई कराये जाने का कार्य जारी है। 

कार्यक्रम की सफलतापूर्वक तैयारी के लिए सभी अधिकारियों को समर्पित होकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0