कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
गुना (आरएनआई) जिला कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आवेदकों से चर्चा कर उनसे संबंधित समस्याओं के आवेदन लिए, साथ ही उनके समुचित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आज जनसुनवाई के दौरान समग्र आइडी, राशन कार्ड, पेंशन, कब्जा दिलाने, नामांतरण एवं विद्युत संबंधी विभिन्न मुद्दों पर नागरिकों द्वारा अपने आवेदन दिए गये। इस दौरान विभिन्न आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित लगभग 201 आवेदन प्रस्तुत किये गये। जिनके निर्धारित समयावधि में निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।

जनसुनवाई में नागरिकों को मिली आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण एवं आधार कार्ड हेल्प डेस्क की सुविधा
कलेक्टर श्री कन्याल ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनसुनवाई में स्वास्थ्य शिविर एवं आधार कार्ड हेल्प डेस्क के निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में आज जनसुनवाई कक्ष के बाहर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70+आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण केंप, प्रधानमंत्री शहरी आवास एवं आधार कार्ड हेल्प डेस्क लगाकर आमजनों को आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध करायी गई। आज स्वास्थ्य शिविर में 13 लोगों का परीक्षण किया गया। इसी प्रकार नेत्र परीक्षण शिविर में 04, आधार कार्ड में लगभग 40 से अधिक लोगों को टोकन वितरित कर आधार कार्ड बनाये गये तथा प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत 16 आवेदन प्राप्त हुए।
रेडक्रॉस के माध्यम से 3 प्रकरणों में प्रदान किये गये आर्थिक सहायता राशि के चैक
आज जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा तीन आर्थिक सहायता राशि से संबंधित आवेदनों पर 10-10 हजार रूपये की सहायता राशि के चैक रेडक्रॉस के माध्यम से संबंधित आवेदकों को दिये।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति जिया फातिमा एवं सुश्री मंजूषा खत्री, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्डेय सहित विभिन्न जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0

Comments (0)