कलेक्टर द्वारा न्यायालय तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार बमोरी का किया निरीक्षण

राजस्व महा-अभियान के अंतर्गत सभी नामांतरण, बटवारा प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश। 

Aug 8, 2024 - 22:59
Aug 8, 2024 - 23:00
 0  513
कलेक्टर द्वारा न्यायालय तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार बमोरी का किया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) राजस्व महाअभियान 2.0 (नामांतरण, बटवारा, सीमांकन व अभिलेख दुरुस्ती) 18 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक जारी है। इस अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण सतत जारी है। इसी क्रम में आज कलेक्टर डॉ.सतेन्द्र सिंह द्वारा  तहसील बमोरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

 इस दौरान उन्होंने नक़्शे में तरमीम की कार्यवाही का बारीकी से परीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज और पूर्व में प्राप्त सभी प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करें एवं प्रथम फेज में पीएम किसान ई-केवायसी के लाभांवित हितग्राहियों को प्राथमिकता के आधार पर टारगेट कर समग्र एवं नक्शा तरमीम में प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमती शिवानी पांडे, बमोरी तहसीलदार देवदत्त गोलिया, नायब तहसीलदार जे पी गौतम उपस्थित रहे।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0