कलेक्टर द्वारा तहसील आरोन और लोक सेवा केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Friday, January 12, 2024 - 20:49
Updated: 3 years ago
0
कलेक्टर द्वारा तहसील आरोन और लोक सेवा केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

गुना (आरएनआई) आज कलेक्टर श्री अमन बीर सिंह बैंस द्वारा तहसील आरोन का भी निरीक्षण किया जिसमें नायाब नजीर से फेल हुए बिलों की जानकारी ली गई माल जमादार से विधिवत रूप से तामील करने के निर्देश दिए गए।  तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया गया 6 माह से अधिक के लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्राकरण करने और पटवारी से समय पर रिपोर्ट आने के लिए एक वादसूची तैयार करने के निर्देश दिए गए ताकि पटवारी समय सीमा में रिपोर्ट लगा दें और प्रकरणों का शीघ्र किया जा सके।

लोक सेवा केंद्र आरोन का निरीक्षण किया गया लोक सेवा केंद्र में लाइट न होने पर तत्काल एस ई को फोन कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए ।  लोक सेवा केंद्र में  दर सूची को भी नवीन बनाने और सभी कार्यों के लिए निर्धारित राशि को स्पष्ट रूप से लिखने के निर्देश दिए गए। प्रिंटर खराब होने पर ऑफलाइन आवेदन लेने पर और आवेदकों को प्राप्ति न देने पर नाराजगी व्यक्त की गई और ऐसे आवेदनों की सूची तहसीलदार को तैयार करने के लिए निर्देश दिए ताकि आवेदकों को बुलाकर उनकी प्राप्ति दी जा सके।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User