कलेक्‍टर द्वारा खाद्य वितरण से संबंधित कार्यो की गयी समीक्षा

Oct 23, 2024 - 21:50
Oct 23, 2024 - 21:51
 0  702
कलेक्‍टर द्वारा खाद्य वितरण से संबंधित कार्यो की गयी समीक्षा

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज जिले में खाद्य वितरण से संबंधित कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गयी।

 समीक्षा के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फसल के उपार्जन के लिये कृषकों के स्‍लॉट बुक किये जाते है इसी प्रकार खाद्य वितरण के लिये भी स्‍लॅाट बुक करने के लिये व्‍यवस्‍था बनाने के लिये विचार किया जाये। 

इस कार्य में फार्मर आईडी के आधार पर पंजीयन कर किसानों को एसएमएस के माध्‍यम से खाद्य वितरण केन्‍द्र पर उपस्थित होने के लिये सूचित किया जा सकता हैं इस बारे में भी प्‍लान किया जावें।

बैठक के दौरान उपसंचालक कृषि, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक, उपायुक्‍त सहकारिता बैठक में उपस्थित रहें ।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0