कलेक्‍टर द्वारा आरोन के ग्राम पंचायत सावनभादो में जाकर पीएम जूगा के कार्यो की समीक्षा

ग्राम गोमुख में आयुष्‍मान कार्ड कैंप लगाने के दिये गये निर्देश। 

Friday, October 25, 2024 - 20:04
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा आरोन के ग्राम पंचायत सावनभादो में जाकर पीएम जूगा के कार्यो की समीक्षा

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज विकास खण्‍ड आरोन के ग्राम पंचायत सावनभादो में माध्‍यमिक विद्यालय परिसर में ग्रामवासियों की चौपाल लगाकर धरती आबा जनजाति ग्राम उत्‍कर्ष अभियान से संबंधित कार्यो की समीक्षा की गयी। इस दौरान जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयुष्‍मान कार्ड, राशन कार्ड, फोती नामांतरण, राशन की दुकान, पीएम आवास, आदि से संबंधित जानकारी ली गई। 

ग्राम गोमुख में आयुष्‍मान कार्ड कैंप लगाने के दिये गये निर्देश

आज समीक्षा के दौरान पाया गया कि ग्राम में 515 लोगों के आधार कार्ड बने हैं, जबकि 258 लोगों के आयुष्‍मान कार्ड बने हैं, जिसका कारण नेट कनेक्टिविटी समस्‍या होना बताया। शेष आधार कार्ड बनाने के लिए है नजदीक ग्राम गोमुख में जाकर कल आयुष्‍मान कार्ड कैंप लगाने के निर्देश दिये गये। मौके पर ही तहसीलदार को ग्राम के 59 खातेदारों के नाम का वाचन कराया गया और गांव वालों को बताया गया कि ग्राम में किसी मृत्‍यु हो गयी है तो उसके फोती नामांतरण में नाम जोड़ा जायेगा। 

इस दौरान ग्रामवासियों से कलेक्‍टर द्वारा फसल उत्‍पादन, विद्युत व्‍यवस्‍था, पेयजल व्‍यवस्‍था की जानकारी ली गई और उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा बतायी गयी समस्‍याओं को फीडबैक के आधार पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस दौरान कलेक्‍टर द्वारा पीडीएस की दुकान एवं निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्‍द्र भवन का अवलोकन किया और पंचायत भवन के लिए चिन्हित भूमि का फीता डालकर मेजरमेंट कराया गया। 

आज निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी आरोन महेश कुमार बमन्‍हा, तहसीलदार रूचि अग्रवाल, जनपद सीईओ गौरव यादव, सहित सीएमएचओ, डीईओ, डीडीए, महिला एवं बाल विकास, फूड सहित क्षेत्रीय अमला उपस्थित रहा।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User