कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक, कई विभागों का प्रदर्शन बेहतर
गुना (आरएनआई) जिले में मंगलवार को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक हुई। बैठक की शुरुआत सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा से हुई। कलेक्टर ने बताया इस बार जिले का स्कोर अब तक का सबसे ज्यादा रहा है। फॉरेस्ट, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा और ट्रैवल विभाग का प्रदर्शन ठीक रहा, लेकिन आगे और बेहतर परिणामों की गुंजाइश भी है।
कलेक्टर ने कहा जिले को हाल ही में राष्ट्रपति से दो अवॉर्ड मिले हैं, जिसकी मुख्यमंत्री ने भी सराहना की है। रोजगार विभाग लगातार छह माह से अच्छा परफॉर्म कर रहा है।
एसआईआर सर्वे में फॉर्म देर से मिलने के बावजूद जिला बेहतर प्लानिंग से टॉप-15 में शामिल हुआ है। बैठक में डीएफओ की मौजूदगी का उद्देश्य फॉरेस्ट से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित समाधान करना बताया गया।
इसके बाद समय-सीमा पत्रकों की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही सीएम हाउस एवं सीएम मॉनिटर के प्रकरणों को लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
इस दौरान डीएफओ अक्षय राठौर, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



