कलेक्टर की अध्यक्षता में मुंगावली में ब्लॉक स्तरीय विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित
मुंगावली (आरएनआई) बुधवार को कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में गणेश शंकर विद्यार्थी महाविद्यालय मुंगावली में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार जैन,एसडीएम इसरार खान,सीईओ जनपद आलोक ईटोरिया सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर आदित्य सिंह ने निर्देशित किया कि विभाग अंतर्गत शासन से प्राप्त होने वाले अर्द्धशासकीय पत्रों का जबाव एवं दिये गये निर्देशानुसार कार्यवाही समय सीमा किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय तथा केन्द्रीय मंत्री से प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण तत्परता के साथ किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठकें नियमित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में अधिकारियों द्वारा छात्रावासों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन भेजे जाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में सेवा पखवाडा अभियान की विभागवार समीक्षा करते हुए संचालित गतिविधियों की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने 25 सितम्बर को सभी जनपद पंचायतों में सेवा पखवाडा अभियान के तहत कार्यक्रमों के तहत रक्तदान शिविर,पोषण किट का वितरण, साफ-सफाई अभियान तथा वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित कराये जाए।
बैठक में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान स्मार्ट क्लास के संचालन,कक्षा 10वीं के बच्चों का उच्च कक्षा में प्रवेश दिलाये जाने,रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कार्यक्रम के संचालन,कक्षा 01 तथा कक्षा 09 में प्रवेश की स्थिति,साईकिल वितरण की प्रगति तथा स्टार प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने तिथि भोजन के संबंध में जानकारी ली। बैठक में 05 से 18 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनवाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सिविल अस्पताल मुंगावली की मरम्मत का कार्य व्यवस्थित कराया जाए। शासन के निर्देशानुसार विश्व ह्दय दिवस के आयोजन हेतु सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जाए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा के दौरान वनाधिकार पट्टों के नये दावों तथा निरस्तीकरण की समीक्षा कर निर्देश दिए कि आदिवासी ग्रामों का भ्रमण पर पात्र लोगों को इस लाभ दिलाया जाए। साथ ही ग्राम स्तर पर बैठकों का आयोजन कर योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। भगवान बिरसा मुण्डा,ट्ंटया मामा योजना अंतर्गत हितग्राहियों के अधिक से अधिक ऋण प्रकरण स्वीकृत किये जाने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यासागर योजना के क्रियान्वयन,गौशालाओं के संचालन सहित मोलडेम पर गौशाला निर्माण का प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश उप संचालक पशुपालन को दिए। ब्लॉक स्तर पर स्व सहायता समूहों के गठन तथा संचालित गतिविधियों की जानकारी लेकर उद्योग,व्यवसाय हेतु ऋण प्रकरण तैयार कराये जाने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि भवनविहीन आंगनवाडी केन्द्रों को अन्य शासकीय भवनों में शिफ्ट कराया जाए। शांतिधाम मरम्मत के संबंध में सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि नरेगा के अंतर्गत सुव्यवस्थित तरीके से शांतिधामों की मरम्मत का कार्य कराया जाए। जनपद पंचायत की सभी पंचायतों में खेल मैदान हेतु जगह चिन्हित की जाए। शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने दिये कार्यवाही के निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संचालन में लापरवाही बरतने पर विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्रीपाल सोलंकी को बीआरसीसी के प्रभार से हटाये जाने,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.अमित पाण्डे को बीएमओ के प्रभार से हटाये जाने के निर्देश दिए। साथ ही मुंगावली सीडीपीओ पुष्पा खैस को सीडीपीओ प्रभार से हटाये जाने तथा प्रभारी एसएडीओ कृषि अरूण संगीतला को कारण बताओ नोटिस दिये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



