कलेक्टर-एसपी ने दशहरा मैदान व सिंग वासा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने आज दशहरा मैदान का निरीक्षण कर रावण दहन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए मैदान की संपूर्ण साफ-सफाई समय पर पूरी की जाए तथा इसके लिए भविष्य के लिए विकास योजना भी तैयार की जाए।
इसके उपरांत कलेक्टर ने सिंगवासा तालाब विसर्जन स्थल का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कहा मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पुलिस बल एवं वालंटियर्स की पर्याप्त तैनाती की जाए। साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और जेसीबी मशीन भी मौके पर उपलब्ध रहें।
कलेक्टर ने सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा विसर्जन स्थल पर अलग-अलग प्रकार के कचरे के लिए पृथक ड्रम लगाए जाएं तथा विसर्जन उपरांत तालाब की सफाई तत्काल कराई जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ड्यूटी रोटेशन के अनुसार सभी अधिकारी, कर्मचारी और संबंधित टीमें समय पर स्थल पर मौजूद रहें।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे, डिप्टी कलेक्टर एवं सीएमओ मंजूषा खत्री, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



