करवा चौथ 2025: सुहागिनों को पूजा के लिए मिलेगा 1 घंटा 14 मिनट का शुभ मुहूर्त, जानें व्रत विधि और चंद्रोदय का समय
नई दिल्ली (आरएनआई) करवा चौथ का व्रत इस बार 10 अक्तूबर (शुक्रवार) को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख का प्रतीक माना जाता है।
शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्तूबर रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्तूबर रात 7:38 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार व्रत 10 अक्तूबर को ही मनाया जाएगा।
ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार, करवा चौथ की पूजा का शुभ समय शाम 5:57 से 7:11 बजे तक रहेगा। यानी सुहागिनों को 1 घंटा 14 मिनट का शुभ समय मिलेगा।
चंद्रोदय का समय शाम 7:42 बजे रहेगा।
पूजा विधि
शाम को लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें। एक लोटे में जल भरकर उस पर श्रीफल रखकर कलावा बांधें। दूसरा करवा लेकर उसमें जल और ढक्कन में शक्कर भरें, ऊपर दक्षिणा रखें और रोली से स्वस्तिक बनाएं।
धूप-दीप, फूल और अक्षत अर्पित करें। इसके बाद चौथ माता की कथा पढ़ें या सुनें। रात में चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य दें और पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोलें।
पूजन सामग्री: लकड़ी की चौकी, लाल वस्त्र, देसी घी, कलश, हल्दी, रोली, मौली, मिठाई, छन्नी, लोटा, करवा, श्रीफल, चावल, फूल, फल, मिट्टी या तांबे का करवा और करवा चौथ कथा पुस्तक।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



