कमलनाथ कांग्रेस की अंतर्कलह से हो गए हैं पीड़ित : लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह

Thursday, February 29, 2024 - 17:23
Updated: 3 years ago
0
कमलनाथ कांग्रेस की अंतर्कलह से हो गए हैं पीड़ित : लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह

जबलपुर (आरएनआई) मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में आज सुबह तड़के हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई इस घटना को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि अगर हादसा सड़क में टर्निंग को लेकर हुआ है तो इसकी जांच होगी और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर दुर्घटना की वजह क्या थी।

लोक निर्माण मंत्री ने घटना को लेकर कहां की मृतक के परिजनों के साथ सरकार खड़ी हुई है हर तरह से मदद की जाएगी। वहीं घटना को लेकर उच्च स्तरीय जांच भी की जा रही है। इधर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का राजनीति से रिटायरमेंट लेने को लेकर राकेश सिंह ने उन पर तंज कसा है। जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि कमलनाथ जी कांग्रेस की अंतर्कलह से पीड़ित हो गए हैं इसीलिए वह अब इस तरह की बातें कह रहे हैं। वही महाशिवरात्रि पर कांग्रेस के द्वारा पूरे प्रदेश में गंगाजल वितरण को लेकर भी राकेश सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला।

राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास अब करने को कुछ बचा नहीं है, अब कांग्रेस गंगाजल को स्पर्श करके अपनी कमियों को ठीक करने में जुटी हुई है।


Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User