अंतरराष्ट्रीय भजन गायक संगीताचार्य बनवारी महाराज "कला साधक सम्मान" से अलंकृत

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

Thursday, February 29, 2024 - 17:37
0
अंतरराष्ट्रीय भजन गायक संगीताचार्य बनवारी महाराज "कला साधक सम्मान" से अलंकृत

वृन्दावन (आरएनआई) प्रताप बाजार क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था "संस्कार भारती" ब्रज प्रांत के द्वारा अंतरराष्ट्रीय भजन गायक संगीताचार्य बनवारी महाराज को "कला साधक सम्मान" से अलंकृत किया गया।साथ ही उन्हें प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिह्न, अंग वस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका प्रसादी माला आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें "संस्कार  भारती" वृन्दावन (ब्रज प्रांत) के अध्यक्ष ब्रज किशोर त्रिपाठी, मंत्री प्रोफेसर के.एम. अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हरिवंश खंडेलवाल एवं प्रमुख समाजसेवी दानबिहारी खंडेलवाल आदि ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ. भागवत कृष्ण नांगिया, पंडित योगेश द्विवेदी, अतुल गोयल, डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा, रासाचार्य स्वामी निरंजन शर्मा, डॉ. उमाशंकर "राही", मुकेश चंद्र द्विवेदी, विश्वजीत दास एवं रमेश चित्रकार आदि की उपस्थिति विशेष रही।
ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने संगीताचार्य बनवारी महाराज को यह सम्मान दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।साथ ही ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज से उनके उज्ज्वल, सुखद व समृद्ध जीवन की मंगल कामना की है।


Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User