कब्रिस्तान घेराबंदी के लंबित मामलों पर डीएम ने जताई नाराजगी, लापरवाह अभियंता पर दर्ज होगी प्राथमिकी

(उमेश कुमार विप्लवी)

Friday, August 2, 2024 - 22:03
Updated: 2 years ago
0
कब्रिस्तान घेराबंदी के लंबित मामलों पर डीएम ने जताई नाराजगी, लापरवाह अभियंता पर दर्ज होगी प्राथमिकी

हाजीपुर (आरएनआई) कब्रिस्तान घेराबंदी एवं मंदिर चहारदीवारी से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में हुई।

 बैठक में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने समीक्षा के दौरान कब्रिस्तान घेराबंदी के लंबित मामलों में कोई प्रगति नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

समीक्षा के क्रम में ज्ञात हुआ कि कब्रिस्तान घेराबंदी के 16 मामले लंबित हैं। इसमें पूर्व की बैठक के बाद कोई प्रगति नहीं हो सकी है।

 डीएम ने स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता को फटकार लगाई। इन कार्यों में संवेदक द्वारा लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया।

 अपूर्ण योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अभियंताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गई । 

कब्रिस्तान की घेराबंदी में आ रही परेशानियों को एसडीएम, सीडीपीओ, सीओ और थाना प्रभारी के साथ मिलकर यथाशीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित अभियंत्रण संगठन, हाजीपुर एवं महनार के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User