कतर में पूर्व सैनिकों की वापसी पर बोले सिंधिया कहा- पीएम मोदी ने फिर साबित किया कि वे केवल प्रधानमंत्री नहीं, प्रधान सेवक हैं प्रधान रक्षक हैं

Monday, February 12, 2024 - 16:07
Updated: 3 years ago
0
कतर में पूर्व सैनिकों की वापसी पर बोले सिंधिया कहा- पीएम मोदी ने फिर साबित किया कि वे केवल प्रधानमंत्री नहीं, प्रधान सेवक हैं प्रधान रक्षक हैं

ग्वालियर (आरएनआई) आज भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है, जासूसी का सामना कर रहे 8 भारतीय पूर्व नौ सैनिकों को आज क़तर की सरकार ने रिहा कर दिया है, इन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी जिसे भारत के हस्तक्षेप के बाद क़तर ने उम्र कैद में बदल दिया था। रिहाई के बाद भारत वापसी पर पूर्व नौ-सैनिक और उनके परिजन खुश हैं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ख़ुशी जताई है और पीएम मोदी के लिए बड़ी बात कही है।

ग्वालियर दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क़तर से पूर्व नौ-सैनिकों की रिहाई पर ख़ुशी जताई है , एक सवाल के जवाब में सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी ने एक बार नहीं बार बार प्रमाणित किया है कि वे केवल प्रधानमंत्री नहीं हैं, वे प्रधान सेवक हैं, वे प्रधान रक्षक हैं।

सिंधिया ने कहा कि युक्रेन युद्ध के समय जैसे भारतीय स्टूडेंट्स की सुरक्षित वापसी कराई या फिर पिछले दस सालों में जहाँ भी कहीं भारतीय फंसे उन्हें सुरक्षित लाने की पीड़ा और जिम्मेदारी पीएम मोदी ने सफलता पूर्वक संभाली है, क़तर से भारत के 8 पूर्व नौ-सैनिकों की रिहाई और उनमें से 7 की भारत वापसी भी उसी का एक उदाहरण है। सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ भारत के 140 करोड़ देशवासियों की नहीं दुनिया के 110 देशों में बसे ढाई करोड़ भारतीयों को भी चिंता करते हैं आज ये फिर उन्होंने साबित कर दिया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User