कट मारने से खाई में पलटा पुरानी बैटरियों से भरा ट्रक, 16 टन माल हुआ गायब, मामला दर्ज
गुना (आरएनआई) जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रुठियाई चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की लापरवाही के कारण बैटरियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। इस हादसे में ट्रक में लदा करीब 16 टन माल (पुरानी बैटरियां) या तो गुम हो गया या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अज्ञात वाहन ने कट मारा, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
फरियादी ट्रक चालक मुबीन पुत्र सुरा खान (40), निवासी भरतपुर (राजस्थान) ने अपने साथी इम्तियाज निवासी पलवल (हरियाणा) के साथ रुठियाई चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मुबीन ने बताया कि वह ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीसी 2292 में गाजियाबाद से पुरानी बैटरियां भरकर महाराष्ट्र जा रहा था। इसी दौरान गत रात करीब 3 बजे जैसे ही वह गादेर घाट के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके ट्रक को कट मार दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)