कोचिंग सेंटरों पर सुरक्षा मानकों की जांच के लिए डीईओ को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
गुना (आरएनआई) देश के विभिन्न शहरों के कोचिंग संस्थानों में हाल ही में हुए हादसों और अग्निकांडों से सबक लेते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुना जिले में भी छात्र सुरक्षा को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और जिला शिक्षा अधिकारी को एक शिकायती ज्ञापन सौंपकर जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों की विशेष जांच कराने की मांग की।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की मांग
डीईओ को सौंपे ज्ञापन में एबीवीपी पदाधिकारियों ने बताया कि गुना जिले में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन कई जगहों पर सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। संगठन ने मांग की है कि जिला प्रशासन, नगरपालिका और अग्निशमन विभाग की एक संयुक्त टीम बनाकर सभी कोचिंग सेंटरों का विशेष जांच अभियान चलाया जाए। इस दौरान संस्थानों के पंजीयन, फायर एनओसी, भवन सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा प्रमाणपत्रों का कड़ाई से सत्यापन हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)