ओवरलोड डंपरों का आतंक, खस्ताहाल सड़कों पर हादसों का खतरा बढ़ा

Tuesday, October 28, 2025 - 21:20
Updated: 12 months ago
0
ओवरलोड डंपरों का आतंक, खस्ताहाल सड़कों पर हादसों का खतरा बढ़ा

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की अराजकता ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। कटोघन-प्रेमनगर रास्ते पर भारी भरकम ओवरलोड डंपरों के लगातार आवागमन से सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। सोमवार की सुबह अल्लीपुर और शोहदमऊ के बीच स्थित मां शारदा पेट्रोलियम के सामने एक बड़ा हादसा टल गया। 

जानकारी के अनुसार मोरंग से भरा एक ओवरलोड डंपर अचानक कमानी टूटने से एक तरफ झुक गया। भारी वजन के कारण डंपर सड़क किनारे गिरने ही वाला था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बल्लियों के सहारे ट्रॉला को थाम लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों ओवरलोड ट्रक और डंपर गुजरते हैं, जिनके कारण सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके। स्थानीय जनता ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User