फतेहपुर स्पोर्ट टीम ने जीती फुटबॉल ट्रॉफी, रोमांचक मुकाबले में ओमनी क्लब को हराया

Oct 28, 2025 - 21:21
Oct 28, 2025 - 21:22
 0  324
फतेहपुर स्पोर्ट टीम ने जीती फुटबॉल ट्रॉफी, रोमांचक मुकाबले में ओमनी क्लब को हराया

फतेहपुर  (आरएनआई) मानव सेवा संस्थान , फतेहपुर  एवं जिला खेल संघ , फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में, फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2025 के मध्य , राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहपुर के खेल मैदान में किया गया।मानव सेवा संस्थान के अधिशाषी अधिकारी जे पी त्रिवेदी ने जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि टूर्नामेंट में श्री सुदर्शन फुटबॉल क्लब लालगंज , यंग बॉयज फुटबॉल क्लब अतर्रा, फतेहपुर स्पोर्ट टीम, ओमनी स्पोर्ट्स क्लब फतेहपुर के बीच मुकाबले खेले गए ।

जिसमें आज फाइनल मैच फतेहपुर स्पोर्ट टीम, और ओमनी स्पोर्ट्स क्लब फतेहपुर के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों के मध्य कांटे की टक्कर रही।टूर्नामेंट मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से किया गया जिसमें फतेहपुर स्पोर्ट टीम को विजेता घोषित किया गया।

उक्त टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद फतेहपुर श्री राजकुमार मौर्य एडवोकेट द्वारा विजेता टीम फतेहपुर स्पोर्ट टीम के कप्तान अंकित को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई साथ ही उप विजेता टीम को जिला खेल संघ के अध्यक्ष बी पी पाण्डेय द्वारा रनर ट्रॉफी टीम के कटान उमर को प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

आज के मैच रेफरी एवं
सचिव-जिला खेल संघ फतेहपुर अंसार अहमद द्वारा अच्छी भूमिका निभाई गई
इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ खिलाड़ी भी उपस्थित रहे जिनमें लल्लन भाई,अनवर रेसर,असलम भाई, अनवार उल्ला आलोक शर्मा एडवोकेट संस्था टीम से गुड़िया मौर्य , शबनम, प्रणव त्रिवेदी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
यह जानकारी जिला खेल संघ के मीडिया प्रभारी अजय सिंह चौहान द्वारा दी गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0