ठगी पीड़ितों ने प्रशासन को दिया आठ दिन का अल्टीमेटम

Tuesday, October 28, 2025 - 21:20
Updated: 12 months ago
0
ठगी पीड़ितों ने प्रशासन को दिया आठ दिन का अल्टीमेटम

फतेहपुर (आरएनआई) नहर कॉलोनी परिसर में मंगलवार को ठगी पीड़ि़त जमाकर्ता परिवार की विशेष बैठक हुई। जिसमें 15 अक्टूबर को ठगी पीड़ितों के हुए महासम्मेलन में जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने नहर कॉलोनी परिसर में ठगी पीड़ित को आश्वासन दिया था कि नौ मांगो को निश्चित रूप से जो भी ठगी पीड़ितों के हित में होगा जिले स्तर या शासन स्तर से पूरी करवायेंगे। जिसमें अभी तक अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन पर धरातल पर अमल नहीं हुआ इसलिए जिला प्रशासन को आठ दिन का समय दिया जाता है। यदि ठगी पीड़ितों की मांगे नहीं मांनी गई तो आठ दिन बाद बैठक करके आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से सूरजदीन विश्वकर्मा, राकेश कुमार साहू, अंबिका प्रसाद, अमृतलाल, दयाराम, विनोद कुमार, शिवबली प्रसाद, प्रेम कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User