जागरूकता अभियान चला बांटे आयुष्मान व ई-श्रम कार्ड
फतेहपुर (आरएनआई) जिले में सामाजिक सुरक्षा व स्वास्थ्य लाभ योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने के उद्देश्य से टाटा एआईजी, स्वास्ती व यूपीएनपी के संयुक्त सहयोग से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा ई-श्रम कार्ड से संबंधित लाभों की जानकारी आमजन को दी गई।
अभियान के दौरान सैकड़ों लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड एवं ई-श्रम कार्ड बनाकर उन्हें मौके पर ही वितरित किया गया। इन योजनाओं के तहत लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, बीमा सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि कैसे ये योजनाएं गरीब और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं। इस अभियान को सफल बनाने में स्थानीय वार्ड सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वार्ड स्तर पर लोगों को जागरूक करने, दस्तावेज़ जुटाने और लाभार्थियों को अभियान स्थल तक पहुँचाने में उनका सहयोग सराहनीय रहा। स्वास्ती व टाटा एआईजी की ओर से प्रतिनिधियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



