एसोसिएशन ने डीआईओएस कार्यालय में दिया धरना, डीआईओएस को सौंपा 18 सूत्रीय मांग पत्र

Thursday, October 30, 2025 - 19:22
Updated: 12 months ago
0
एसोसिएशन ने डीआईओएस कार्यालय में दिया धरना, डीआईओएस को सौंपा 18 सूत्रीय मांग पत्र

फतेहपुर (आरएनआई) विभिन्न मांगों को लेकर यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। तत्पश्चात डीआईओएस को 18 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर सभी मांगों को तत्काल पूरा किए जाने की आवाज उठाई। 

एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष अनिल सिंह व सचिव दीपक कुमार की अगुवई में धरना दिया गया। धरने में उपस्थित कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर कई बार आवाज उठाई गई लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। इसलिए आज विवश होकर धरना दे रहे हैं। धरने के पश्चात माध्यमिक/बेसिक के अपर मुख्य सचिव, महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश निशांतगंज लखनऊ, शिक्षा निदेशक माध्यमिक/बेसिक उ0प्र0, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक प्रयागराज को संबोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन डीआईओएस राकेश कुमार को सौंपा। डीआईओएस ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर अविनाश कुमार, संजय गुप्ता, सुरजीत कुमार, अरविन्द कुमार साहू, मानस रावत, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, मोनू, शाइस्ता नसरीन, सरिता, अभिलाष, राजेश कुमार, श्यामबिहारी साहू, सौरभ, विनीता, कु0 कोमल, देशराज पाल, गंगाराम उत्तम, विनीत रस्तोगी, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, अवधेश वर्मा, नीरज कुमार सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User