समाजसेविका ने गोपाष्टमी पर गौमाताओं का किया पूजन, भगवान कृष्ण की लीला व गौमाता की महिमा बताई
फतेहपुर (आरएनआई) कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी गोपाष्टमी पर ओम घाट भिटौरा के परमहंस आश्रम में सौम्या देवी ने गौमाताओं का पूजन किया एवं उन्हें केले खिलाए। सौम्या देवी ने बताया कि भगवान की सिर्फ आरती न उतारो अपितु भगवान ने जो कहा है जो किया है उसे अपने जीवन में उतारो। भगवान कृष्ण ने अनेक लीलाओं के माध्यम से गौमाता की महिमा गायी है। यदि हम सच्चे मायने में भगवान के भक्त हैं तो गौमाता की सेवा हम सबको करनी चाहिए।
भारतीय संस्कृति में गौमाता केवल एक पशु नहीं, बल्कि माँ के रूप में पूजनीय हैं। उनके प्रति आदर व श्रद्धा का भाव हमारे जीवन के हर आयाम में समाहित है। चाहे वह धर्म हो, आयुर्वेद हो या अध्यात्म। गौमाता में समस्त देवताओं का वास माना गया है। बताते चलें कि सौम्या देवी भागवत कथा प्रवाचिका एवं समाजसेविका हैं। जो संस्कारशाला भी चलाती हैं। समाज को सुंदर एवं संस्कारी बनाने का प्रयत्न निरंतर छह वर्षाें से कर रहीं हैं। इस अवसर पर संगीता देवी, कल्पना देवी एवं प्रतीक साथ रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



