फतेहपुर में 77 फीट ऊंचा बनेगा भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर, 2 नवंबर को होगा भूमि पूजन

Thursday, October 30, 2025 - 19:22
Updated: 12 months ago
0
फतेहपुर में 77 फीट ऊंचा बनेगा भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर, 2 नवंबर को होगा भूमि पूजन

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के रामगंज पक्का तालाब के हनुमान मंदिर की भूमि पर 77 फीट ऊंचा भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर बनेगा। दो नवंबर को मंदिर के निर्माण कार्य का श्रीगणेश होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदगुरू रामानन्दाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज हिस्सा लेंगे। 

यह बात गुरूवार को वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष तिवारी व ब्लाक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। श्री तिवारी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। लगभग दो बीघा जमीन में भगवान जगन्नाथ के भव्य मंदिर का निर्माण होगा। जिसमें 108 ब्राह्मण शंखनाद करेंगे। पंडाल में एलईडी के माध्यम से लोग भूमि पूजन देख सकेंगे। आयोजन स्थल पर सिर्फ ब्राह्मण व अतिथि ही शामिल होंगे। उन्होने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात होगा। आयोजन को सफल बनाने में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होने कहा कि दो नवंबर को पूर्वान्ह ग्यारह बजे से भूमि पूजन की शुरूआत होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्म विभूषण श्री चित्रकूट तुलसीपीठाशीष जगदगुरू रामानन्दाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज, विशिष्ट अतिथि प्रधान दैतापति सेवायत जगन्नाथ धाम पुरी उड़ीसा के दैतापति भबानी दास जी महाराज के अलावा अन्य आचार्यों का भी सानिध्य प्राप्त होगा। उन्होने बताया कि राम मंदिर निर्माण की भूमि पूजा कराने वाले ही संत यहां भी भूमि पूजन कराएंगे। कार्यक्रम ऐतिहासिक व भव्य होगा। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। दोनों नेताओं ने जनपदवासियों का आहवान किया कि ऐतिहासिक कार्यक्रम में पहुंचकर इसके साक्षी बनने का काम करें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User