एसपी ने अर्जुनपुर गढ़ा चोरी की घटना का किया निरीक्षण

Thursday, November 13, 2025 - 21:13
Updated: 11 months ago
0
एसपी ने अर्जुनपुर गढ़ा चोरी की घटना का किया निरीक्षण

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत अकेलवा चौराहा, अर्जुनपुर गढ़ा बहदग्राम गढ़ा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में हाल ही में हुई चोरी की घटना को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और पीड़ित से बातचीत कर पूरी स्थिति का जायजा लिया।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चोरी की इस घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जाए और अपराधियों की जल्द से जल्द पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में गश्त व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी प्रमोद शुक्ला सहित संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौजूद रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण को सकारात्मक कदम बताया और शीघ्र न्याय की उम्मीद जताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपितों का सुराग लगाया जा सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User