एसडीएम–तहसील भवन की पट्टिका से पार्षद का नाम गायब: कांग्रेस नाराज, सिंधिया बोले—‘नाम जुड़वाऊंगा, किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा’
गुना (आरएनआई) एसडीएम और तहसील कार्यालय भवन की शिला पट्टिका से पार्षद का नाम गायब, गुना नगर पालिका परिषद की वार्ड 21 हड्डिमील में नव निर्मित संयुक्त एसडीएम कार्यालय एवं संयुक्त तहसील कार्यालय भवन के लोकार्पण की शिला पट्टिका से पार्षद का नाम गायब है। यह जनता के द्वारा चुने गए एक जनप्रतिनिधि का सीधा सीधा अपमान है। जिस पर कांग्रेस पार्टी ने नाराजगी जताई है।
जगनपुर में स्थित जिस वार्ड 21 में दो बड़े सरकारी भवनों का लोकार्पण हुआ है उस वार्ड पार्षद का नाम शिला पट्टिका पर न होना भाजपा की मानसिकता और एक जनप्रतिनिधि के साथ भेदभाव की राजनीति दर्शाता है, चूंकि वार्ड पार्षद रामवीर जाटव कांग्रेस पार्टी के है और दलित होने के नाते इसका नतीजा ये हुआ कि उनका नाम गायब कर दिया गया। यह पार्टी की रीति नीति पर कई सवाल खड़े करता है। हालांकि नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ के द्वारा इस संबंध में क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अवगत करा दिया गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने आश्वाशन दिया है कि में नाम जुड़वाऊंगा किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



