एसडीएम चांचौड़ा श्री रवि मालवीय द्वारा मधुसूदनगढ़ का भ्रमण कर विभिन्न कार्यों एवं स्थलों का किया निरीक्षण
गुना (आरएनआई) एसडीएम चांचौड़ा रवि मालवीय द्वारा आज नगरीय क्षेत्र मधुसूदनगढ़ का भ्रमण कर विभिन्न कार्यों एवं स्थलों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की इसमें नागरिकों के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने एवं तहसील परिसर को और साफ स्वच्छ करने का सुझाव दिया। साथ ही भू-अर्जन से संबंधित शिकायतों की समीक्षा कर उन्हें समय सीमा में निराकरण करने हेतु तहसीलदार एवं संबंधित पटवारियो को निर्देशित किया गया।
इसके पश्चात सीएमओ मकसूदनगढ़ एवं नायब तहसीलदार के साथ ग्राम गणेशपुरा स्थित बस स्टैंड हेतु आरक्षित भूमि का निरीक्षण किया तथा मधुसूदनगढ़ नगर भ्रमण के दौरान मुख्य सड़क के पास पानी भरा होने से उसकी निकासी हेतु मौके पर सीएमओ को निर्देशित किया गया। एसडीएम द्वारा मुख्य बाज़ार में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और स्वच्छता, यातायात एवं जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान
एसडीएम मालवीय द्वारा आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएँ भी सुनीं और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



