एसआईआर कर्मियों की आत्महत्या के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार: महेश द्विवेदी

Tuesday, November 25, 2025 - 20:44
Updated: 10 months ago
0
एसआईआर कर्मियों की आत्महत्या के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार: महेश द्विवेदी

फतेहपुर (आरएनआई) केंद्रीय चुनाव आयोग पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में है व मनमानी कर रहा है। देशभर में कराए जा रहे एसआईआर कार्यक्रम पूरी तरह व जनता को परेशान करने वाला है। समय सीमा कम होने व कार्याें के अधिकता की वजह से बीएलओ व सुरवाइज़र आत्महत्या कर रहे हैं। देशभर के सात राज्यो में अब तक 20 कर्मी आत्महत्या कर चुके है। जिसके लिये पूरी तरह चुनाव आयोग ज़िम्मेदार है। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्धिवेदी में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।

मंगलवार को ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने जनपद में एसआईआर में सुपरवाइजर बनाये गये लेखपाल सुनील कुमार की आत्महत्या पर दुख व्यक्त करते हुए चुनाव आयोग पर हमला बोला। कहा कि बिना किसी तैयारी के देश भर के 12 राज्यो में केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर कराया गया। समय कम होने व कार्याें के अधिक दबाव के चलते अब तक सात राज्यों के 20 बीएलओ आत्महत्या कर चुके हैं। कर्मचारियों की आत्महत्या के लिए सीईसी ज्ञानेश कुमार को ज़िम्मेदार बताया। कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा के कब्जे में है। लोगों के साथ मनमानी कर रहा है। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ़ गुड्डा ने कहा कि नवंबर, दिसंबर माह में किसानों के खेती, किसानी व शादी ब्याह की लगन का समय होता है। ऐसे में एसआईआर के लिए उपयुक्त समय नहीं है। आयोग को  एसआईआर का अतिरिक्त समय बढ़ाना चाहिये। साथ ही जनपद के लेखपाल सुशील कुमार लेखपाल के आत्महत्या किये जाने के लिए एसआईआर के कार्याे का दबाव व अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सरकार से मृतक लेखपाल की आत्महत्या की उच्च स्तरीय जांच परिजनों को एक करोड़ मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग किया। साथ ही कहा कि एसआईआर पूरी तरह से गलत है। जनता को उत्पीड़ित करने वाला है। कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई के लिए सदैव खड़ी है। इस मौके पर एसआईआर जिला कोऑर्डिनेटर देवी प्रकाश दुबे, शेख एजाज़ अहमद आदि रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User