एमसीडी चुनाव 2022: चरम पर पहुंचा एमसीडी चुनाव प्रचार
सनंत/कुरैशी
नयी दिल्ली, 1 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुँच गया है। प्रत्याशियों ने अब नुकड़ सभाएं एवं डोर टू डोर अभियान को पराकाष्ठा पर पंहुचा दिया है।
सर्वाधिक चर्चित सीट सीलमपुर वार्ड संख्या 225 में विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हाजी अफजाल ने अपनी पत्नी के समर्थन कल शाम मंदिरों में गए जहाँ प्रत्याशी को सिक्कों एवं लड्डुओं से तौला गया। लोगों ने उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
हाजी अफजाल की पत्नी हज्जन शकीला अफजाल यहाँ से 10 वर्षो से बसपा की निगम पार्षद रही हैं और इस बार स्वतंत्र प्रत्याशी हैं।इनका चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा है।
इसी इलाके से सटे गौतमपूरी वार्ड संख्या 226 से भाजपा ने पूर्व मेयर सत्या शर्मा को उतारा है,जबकि कांग्रेस ने मो.रियासत उर्फ साहिल को खड़ा किया है।आप से अनिल जैन हैं।
कांग्रेस के साहिल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के कार्यकाल को यहाँ की जनता पहले ही देख चुकी है।आप अभी से मैदान छोड़ चुका है।
महावीर इंक्लेव पार्ट तीन वार्ड संख्या 105 से निर्दलीय अल्ताफ डोर टू डोर पहुँचकर लोगों से एक मौका देने की अपील करते हैं।उनके साथ समर्थकों का काफिला होता है।वह दिल्ली डेमोक्रेटिक एलायंस समर्थित प्रत्याशी हैं।इस संगठन के समर्थित मंगोलपुरी वार्ड संख्या 42 से प्रत्यक्ष तिलकराज राशन वाले हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



