एमपी में तबादलों का दौर जारी: राप्रसे और रापुसे की सूची भी तैयार

Feb 20, 2024 - 22:26
Feb 20, 2024 - 22:27
 0  864
एमपी में तबादलों का दौर जारी: राप्रसे और रापुसे की सूची भी तैयार

भोपाल (आरएनआई) राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) और राज्य पुलिस सेवा (रापुसे) के अधिकारियों की तबादला सूची भी तैयार हो चुकी है। इसमें एडीशनल एसपी, सीएसपी, उप पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। यह सूची गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय से अनुमोदन के बाद जारी होगी। इस फेरबदल में बड़े स्तर पर बदलाव होने की संभावना है।

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2013 घोटाला: न्यायाधीश नीतिराज सिंह सिसोदिया ने 7 आरोपियों को 7 साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सबूतों के अभाव में 12 आरोपियों को बरी कर दिया गया। सतपुड़ा भवन में आग: 6वीं मंजिल में आग लगने से महत्वपूर्ण दस्तावेजों के जलने की आशंका है। गत वर्ष 12 जून को भी इसी भवन में आग लगी थी। गुना में वन विभाग के SDO पर FIR: बमोरी थाने में वन विभाग के SDO पर विभाग की महिला आरक्षक ने छेड़छाड़ की FIR दर्ज कराई है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0