एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 05 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक और 12वीं की 06 फरवरी से 05 मार्च 2024 के बीच होगी

Sunday, December 10, 2023 - 15:27
Updated: 3 years ago
0
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 05 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक और 12वीं की 06 फरवरी से 05 मार्च 2024 के बीच होगी

भोपाल, (आरएनआई) मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए टाइम टेबल जारी कर दी है। जिसके मुता बिक मध्य प्रदेश बोर्ड एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा 5 और 6 फरवरी, 2024 को शुरू करेगा।रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2024 में परीक्षा आयोजित करने का फैसला नवंबर-दिसंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और अप्रैल-मई 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह टाइम टेबल नियमित और स्वाध्याय छात्रों के लिए है। इस टाइम टेबल के अनुसार दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी तक होनी है वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 फरवरी से 4 मार्च तक चलेंगी।परीक्षाओं का समय यथावत सुबह 9:00 बजे से 12:00 का रखा गया है। जिसके लिए छात्रों को 8 बजे पहुंचने की हिदायत दी गई है। परीक्षा पूर्ण होने से 15 मिनट निकलने के बाद यानी सुबह 08:45 के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। छात्रों को हर हाल में सुबह 08:30 बजे तक परीक्षा हाल में उपस्थित होना होगा। टाइम टेबल एमपी बोर्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User