एनआईए ने मुजम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया

बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी  ने तीन राज्यों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए ने साजिश के प्रमुख आरोपी मुजम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया है। विगत एक मार्च को बेंगलुरु के वाइटफील्ड इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे में धमाका हुआ था। इस धमाके में कई लोग घायल हुए थे।

Mar 28, 2024 - 19:22
 0  540
एनआईए ने मुजम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया

बंगलूरू (आरएनआई) एनआईए ने रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में मुजम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के 18 ठिकानों पर छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की है। एनआईए ने कहा कि धमाके में संलिप्त फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने की कोशिशें जारी हैं। 

रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में जांच कर रही एनआईए ने गुरुवार को जारी बहयान में कहा, बुधवार को तीन राज्यों के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई। जांच टीम ने एक प्रमुख साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बताया कि जांच कर रही टीमों ने कर्नाटक में 12, तमिलनाडु में 5 और उत्तर प्रदेश में एक ठिकाने पर छापेमारी की। कुल 18 स्थानों पर कार्रवाई के बाद मुजम्मिल शरीफ को सह-साजिशकर्ता होने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.