एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया के माध्यमिक विभाग में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई

Tuesday, October 31, 2023 - 19:11
Updated: 3 years ago
0
एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया के माध्यमिक विभाग में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई

खिरकिया, (आरएनआई) एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया के माध्यमिक विभाग में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधान पाठक उमेश सिटोके ने छात्राओं को सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा देशी रियासतों के विलीनीकरण कर अखंड भारत की स्थापना में दिए गए योगदान के बारे में बताया । उनके दृड़ संकल्प एवं ठोस इच्छा शक्ति के बल पर उन्होंने आधुनिक भारत का निर्माण किया, इसलिए उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है।उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
छात्राओं को इस अवसर पर मिलजुल कर रहने की शिक्षा दी गई। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य सुश्री अर्चना जैन,शिक्षक देवेश शुक्ला अकबर खान पूजा गौर एवं उमा ओसवाल उपस्थित थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User