एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसका करें संरक्षण: डीएम

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने ओम घाट भिटौरा में रोपे पौधे, प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति की थीम पर हुई गोष्ठी में वृक्षों का बताया महत्व

Jun 5, 2025 - 20:52
Jun 5, 2025 - 21:01
 0  108
एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसका करें संरक्षण: डीएम

फतेहपुर (आरएनआई) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओम घाट भिटौरा में प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति की थीम पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। ओम घाट भिटौरा परिसर में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने आम का पौध, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने महोगनी, प्रशिक्षु आईएएस नौशीन ने आंवला, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने महोगनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने आंवला का पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए गंगा दशहरा व विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में वृक्षों का बहुत अधिक महत्व है, इसलिए शासन की मंशानुरूप एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण भी करें। समय के साथ तकनीकी बदलाव (एसी, कूलर) हुआ है। जो अप्रत्यक्ष रूप से नुकसानदेय है। इसका असर कुछ दिनों बाद दिखने लगता है। प्रकृति से जो सुख की अनुभूति होती है इसके महत्व को हमे पहचानना चाहिए। जो हमारे शरीर को स्वास्थ्य रखने मदद करते हैं। हम किसी पौधे का रोपण करते है उसका लाभ कुछ समय बाद हमे दिखाई देता है, इसलिए हम सबको पौधा लगाना चाहिए। इसका रख-रखाव भी करना आवश्यक है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक हवा स्वास्थ्य के लिए फेफड़े की तरह काम करती है। आगामी पौधारोपण अभियान में कोई भी व्यक्ति या सामाजिक संगठन अपनी भागीदारी निभा सकता है इसके लिए ग्राम पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतें जमीन और पौधा उपलब्ध कराएंगी। बस उसकी देखरेख के लिए अपनी सकारात्मक भूमिका निभाना है क्योंकि पर्यावरण संरक्षण सबकी सहभागिता से ही संभव है। पर्यावरण का मतलब है कि पृथ्वी, वायु, जल को हम प्रदूषित न होने दें इसके लिए एक पौधा अवश्य लगाएं। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी भिटौरा व नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि ओम घाट भिटौरा परिसर में एक पार्क निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर अवगत कराएं जिससे कि आने वाले पर्यटकों और स्नानार्थियों को प्रकृति के सौंदर्य की अनुभूति होगी और मनोरम दृश्य भी दिखेगा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जनपद में जिन नदियों को पुनरुद्धार की आवश्यकता है, कार्य योजना बनाकर अग्रेत्तर कार्यवाही करें। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने गंगा दशहरा व विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना आवश्यक है और उसका संरक्षण पुत्र की तरह करेंगे तभी पौधा तैयार होगा। हमारे वातावरण को लाभ पहुंचाएगा। स्वामी विज्ञानानंद महाराज, वनाधिकारी, पूर्व पंजाब कृषि विश्व विद्यालय के निदेशक ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी भिटौरा, नमामि गंगे के संयोजक शैलेन्द्र शरन सिम्पल, जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0