एक पेड़ मां के नाम अभियान ने पकड़ी रफ्तार, तहसील में हुआ वृहद वृक्षारोपण

Thursday, July 10, 2025 - 20:30
Updated: 1 year ago
0
एक पेड़ मां के नाम अभियान ने पकड़ी रफ्तार, तहसील में हुआ वृहद वृक्षारोपण

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई पर्यावरणीय पहल एक पेड़ माँ के नाम अभियान ज़मीनी स्तर पर रंग लाता दिख रहा है। इसी क्रम में तहसील खागा परिसर मैदान, बुदवनइंटर कॉलेज में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान का संचालन उपजिलाधिकारी खागा अभिनीत कुमार, तहसीलदार इवेन्द्र कुमार एवं वन क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय समाजसेवियों एवं छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। वन विभाग द्वारा पौधों का वितरण भी किया गया ताकि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़ सकें। उपजिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। सिर्फ पौधारोपण करना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी आवश्यक है। इस आयोजन को जिलाधिकारी के निर्देश एवं उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए वन विभाग के अधिकारीगण पूरी मुस्तैदी से सक्रिय रहे। इस अवसर पर वन उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक विमल कुमार, वन रक्षक सत्येन्द्र कुमार, आशीष कुमार, सुरेन्द्र कुमार, पंचोली कुमार, राजीव त्रिवेदी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User