उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में हरदोई से पत्रकार लक्ष्मीकान्त पाठक को बनाया गया प्रदेश सचिव

Saturday, August 5, 2023 - 17:28
Updated: 3 years ago
0
उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में हरदोई से पत्रकार लक्ष्मीकान्त पाठक को बनाया गया प्रदेश सचिव
लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई। (आर एन आई) उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ( पंजी) के द्विवार्षिक चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी व प्रदेश महासचिव रमेश शंकर पाण्डेय के निर्वाचित होने के बाद नेताद्वय ने आज प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। प्रदेश कार्यसमिति में सीतापुर से बरिष्ठ पत्रकार चन्द्रगुप्त श्रीवास्तव को वरि०उपाध्यक्ष वहीं   शाहजहाँपुर से रविन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। कोषाध्यक्ष के पद पर बरेली से
आलोक चौहान संघर्षी को बनाया गया है। वहीं हरदोई  से लक्ष्मीकान्त पाठक लखनऊ से अनुराग शर्मा बरेली से गीता शर्मा  व फर्रुखाबाद से सुरजीत वर्मा को प्रदेश सचिव के पद से नवाजा गया है। संगठन सचिव के पद पर  पीलीभीत से सुधीर दीक्षित की ताजपोशी की गयी है। लखनऊ से शशीकान्त पाण्डेय प्रचारमंत्री व राकेश कश्यप  को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  के रुप में  देवरिया से भूपेन्द्रमणि त्रिपाठी , पीलीभीत से राधाकिशन रावत , फतेहपुर से निर्मल सिंहं यादव , शाहजहांपुर से हामिद शाह फरीदी , गाजियाबाद से एम जी रावत, कानपुर से विकास त्रिवेदी  शाहजहांपुर से पुनीत त्रिवेदी व चंद्रदेव अवस्थी के अलावा देवेशकुमार नायक लखनऊ को बनाया गया है। कार्यसमिति की घोषणा की जानकारी देते हुए प्रान्तीय सचिव रमेश शंकर पाण्डेय ने बताया कि शेष पदों पर शीघ्र ही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में फैसला लिया जायेगा। उन्होंने ने नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर पूर्व की भांति पत्रकार हित में संघर्ष करते रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User