उपचुनाव के नतीजे घोषित, दो सीटें कांग्रेस ने जीतीं, एक भाजपा के खाते में

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों पर कांग्रेस व एक पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। देहरा सीट से  सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश उपचुनाव जीत गई हैं।

Saturday, July 13, 2024 - 14:00
0
उपचुनाव के नतीजे घोषित, दो सीटें कांग्रेस ने जीतीं, एक भाजपा के खाते में

शिमला (आरएनआई) हिमाचल प्रदेश में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। नालागढ़ सीट से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने  भाजपा से केएल ठाकुर को  8,990 मतों से हराकर उपचुनाव जीत लिया है। उपचुनाव नतीजों के बाद अब विधानसभा में विधायकों की संख्या फिर 68 हो गई है। कांग्रेस के पास अब 40 विधायक हो गए हैं। भाजपा के विधायकों की संख्या 28 हो गई है। 

नालागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 8,990 मतों के अंतर से उपचुनाव जीत गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकि है। 
प्रत्याशी का नाम                   मत
हरदीप सिंह बावा(कांग्रेस)     34,608
केएल ठाकुर(भाजपा)         25,618 
हरप्रीत सैनी(निर्दलीय)        13,025

विधानसभा चुनाव में जीत की खुशी में कांग्रेस ने शिमला में जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े। सीएम सुक्खू ने कहा कि मुझे खुशी है कि हिमाचल की जनता ने जनबल का साथ दिया और धनबल की पराजय हुई। देहरा में 25 साल से कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पा रही थी। पार्टी ने सर्वे के आधार पर कमलेश ठाकुर को टिकट दिया और वहां हमारी जीत हुई है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User