'भाजपा के कई विधायक कांग्रेस में होना चाहते हैं शामिल', कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का बड़ा दावा

असम कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने शनिवार को दावा किया कि राज्य के कई मौजूदा भाजपा विधायकों ने विपक्षी पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे और अन्य वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधा है, जो अपनी आगामी राजनीतिक मामलों की बैठक के दौरान अंतिम निर्णय लेंगे।

Jul 13, 2024 - 16:36
 0  540
'भाजपा के कई विधायक कांग्रेस में होना चाहते हैं शामिल', कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का बड़ा दावा

असम (आरएनआई) असम में भाजपा के कई विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, दरअसल कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने ये दावा किया है। उनका कहना है कि राज्य में भाजपा के कई विधायकों ने उनसे और उनके वरिष्ठ नेताओं से संपर्क किया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कुछ भाजपा नेताओं को शामिल करने के खिलाफ है, जो पहले पार्टी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं।

असम में पूर्व मंत्री रहे प्रद्युत बोरदोलोई ने आगे कहा, कि कई विधायकों ने हमारी पार्टी से संपर्क किया है और कुछ ने मुझसे संपर्क किया है। वे कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। हमारी पार्टी इस पर अंतिम निर्णय लेगी और इस पर चर्चा चल रही है। इस दौरान उन्होंने ये भी दावा किया कि भाजपा की अंदरूनी कहानी उतनी अच्छी नहीं है, जितनी सत्तारूढ़ पार्टी पेश करने की कोशिश कर रही है।

दो बार लगातार लोकसभा सांसद रहे प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, कि पुराने और नए भाजपा सदस्यों के बीच लगातार टकराव चल रहा है। दादा ब्रिगेड (सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के सर्मथक) का प्रभाव और कार्यशैली पार्टी के कई पुराने लोगों को पसंद नहीं है। इस दौरान वरिष्ठ नेता ने जोर देकर कहा कि भाजपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के मुद्दे पर पार्टी की आगामी राजनीतिक मामलों की बैठक के दौरान चर्चा की जाएगी, जो 15 से 17 जुलाई तक होने वाली है। वहीं ये पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस उन सभी भाजपा नेताओं को अपने पार्टी स्वीकार करने के लिए तैयार है इस पर प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, हम उन सभी को क्यों लेंगे? कुछ नेता हैं जो हमेशा हमें गाली देते हैं। हमें उन्हें क्यों लेना चाहिए? हालांकि, उन्होंने इस दौरान किसी भी भाजपा नेता का नाम नहीं लिया, जिन्होंने उनसे या पार्टी के अन्य सहयोगियों से संपर्क किया है। 

राज्य में पिछले कुछ महीनों में से राजनीतिक गलियारों में चर्चा हैं कि भाजपा के एक पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कई मौजूदा विधायक और कुछ पूर्व विधायक अपने हजारों समर्थकों के साथ विपक्षी पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, भाजपा नेताओं ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है और दावा किया है कि सत्तारूढ़ पार्टी का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस में शामिल नहीं होगा। 

असम में 14 सीटों के लिए हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अपने नौ सांसदों को बरकरार रखा, जबकि उसके सहयोगी दल एजीपी और यूपीपीएल ने एक-एक सांसद को अपने पाले में किया। विपक्षी खेमे में कांग्रेस ने भी अपने तीन सांसदों को बरकरार रखा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.