उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने CJP मंच से उतारा पुलिस बैज, विभाग बोला- रिश्वत के आरोप में पहले से चल रही है जांच
नई दिल्ली। नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच उत्तराखंड पुलिस के एक कॉन्स्टेबल का वीडियो चर्चा में है। कॉन्स्टेबल शेर सिंह ने सीजेपी के मंच से अपना पुलिस बैज उतारकर संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके को सौंप दिया। उन्होंने दावा किया कि वह छात्रों के समर्थन में अपनी नौकरी छोड़ रहे हैं और सरकार व व्यवस्था के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रहे हैं।
मंच से संबोधित करते हुए शेर सिंह ने कहा कि यदि अपने अधिकारों के लिए लड़ना बगावत है तो वह खुद को बागी मानते हैं। उन्होंने भगत सिंह के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्रांति विचारों से आती है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने उत्तराखंड की भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं का आरोप लगाया।
शेर सिंह के भाषण के बाद प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगाए। भाषण समाप्त होने के बाद उन्होंने अपना पुलिस बैज अभिजीत दीपके को सौंप दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर अलग तस्वीर पेश की है। विभाग का कहना है कि शेर सिंह पिथौरागढ़ में तैनात हैं और उनके खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में पहले से विभागीय जांच चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जंतर-मंतर पर उनकी गतिविधियों की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी जा रही है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं। एक ओर शेर सिंह इसे छात्रों के समर्थन और व्यवस्था के खिलाफ विरोध बता रहे हैं, वहीं पुलिस विभाग का कहना है कि उनके खिलाफ पहले से गंभीर आरोपों की जांच जारी है।
RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और तथ्य-आधारित लेखों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहां आप देश-दुनिया की ताज़ा खबरों से अपडेट रह सकते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)